श्री राम इमाम-ए-हिंद, देशवासियों को उनके किरदार पर जीना चाहिए: राव अफाक

हरिद्वार। कोमी एकता का संदेश देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव आफाक अली हर साल श्रीराम लीलाओं के मंचन के मंच पर पहुंचकर उनके विचारों से अभिभूत होते हैं। श्री देव सुमननगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी मे 20 वर्षों से हो रही रामलीला मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव अफाक अली और भावी प्रत्याशी कांग्रेस BHEL रानीपुर मनोज धनगर ने कहा कि श्रीराम के अनुयायियों को उनके किरदार पर जीना चाहिए। सिर्फ नारे लगाकर कोई श्रीराम का भक्त नहीं बना जा सकता। रामलीला मंच पर सुपंखा ने श्रीराम और लक्ष्मण तथा सीता माता को परेशान किया और जबरदस्ती उनसे शादी करने का दबाव डाला काफी समझाने पर भी जब सुपंखा नहीं मानी ओर सीता जी पर हमलावर हुई तो लक्ष्मण ने उनकी नाक काट दी। जिसपर वह चीखती चिल्लाती हुई अपने भाइयों रावण के दरबार में पहुंची और उनको श्रीराम ओर लक्ष्मण से इस अपमान का बदला लेने के लिए उकसाया जिसपर रावण और उनके भाई श्रीराम ओर लक्ष्मण को मारने के लिए नीति बनाने लगे।
श्री राम लीला के कमेटी के अध्यक्ष मस्त राम जोशी, महेश कुमार, विकास गोस्वामी, विनय जोशी, दीपक स्वरूप, मदन लाल, नरेश भट्ट, परिवेश पवार, देव सिंह, अजय पंवार भंडारी, देवन्द्र, निर्देशक दिनेश लाल, सर्वरक्षक मोहन सिंह रावत, मंच संचालक मनीष रावत आदि ने मुख्य अतिथि राव अफाक अली, मनोज धनगर, पवन पाल, परवीन धनगर, साहिल कुरैशी, चांद कुरैशी, आबिद गुज्जर सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत ओर सम्मान किया।