सहोदय खो-खो प्रतियोगिता में सेपियंस स्कूल का शानदार प्रदर्शन


विकासनगर। सहोदय अंतरविद्यालयी सीनियर खो-खो प्रतियोगिता में द सेपियंस स्कूल विकासनगर ने रनर-अप तथा हरबर्टपुर विद्यालय ने सेकंड रनर-अप ट्रॉफी हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय की निर्देशिका रश्मि गोयल, विकासनगर के प्रधानाचार्य नवीन तनेजा और हरबर्टपुर की प्रधानाचार्या गीता नेगी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षकों और खेल विभाग के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। विकासनगर में सतीश कुमार, संजय चौहान और सूरज चौहान तथा हरबर्टपुर में अंचना, विकास पंवार और रमनीक ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!