सीएमओ ने दिए आभा आईडी लिंकेज में तेजी लाने के निर्देश


रुद्रप्रयाग। गैर संचारी रोग कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान आभा आईडी को एनसीडी पोर्टल से लिंक करने की धीमी प्रगति पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दो सप्ताह में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम समन्वयक विजय रावत ने बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्क्रीनिंग के तहत अब तक 95,123 लोगों का पंजीकरण हुआ है, जबकि 25,647 आभा आईडी एनसीडी पोर्टल से लिंक की गई हैं। सीएमओ ने डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट रखने के साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की स्क्रीनिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा। दो सप्ताह बाद समीक्षा होगी और लक्ष्य पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!