सौंग बांध के विरोध में आज आंदोलन का 13वा दिन भी जारी 
 
 
धनोल्टी। सौंग बाँध संघर्ष समिति एवं सौंग घाटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा समिति के तत्वावधान में क्षेत्रवासियों की 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चल रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार 13वा दिन भी जारी रहा। आंदोलन की संयुक्त अध्यक्षता सौंग बाँध संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र पंवार एवं सचिव बलवीर सिंह कण्डारी, संयुक्त सचिव दीपेन्द्र कोठारी एडवोकेट, ग्राम प्रधान तौलिया काटल प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पंवार जी, ग्राम प्रधान कोठी घुड़साल गांव खेमराज कण्डारी जी, ग्राम पंचायत रंगड़ गांव प्रधान प्रतिनिधि विजेन्द्र सौन्द जी, ग्राम पंचायत सेरा प्रधान प्रतिनिधि अनिल ऐरला जी एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने धरना स्थल पर उपस्थित रहे।
 
 
 
15 सूत्रीय मांगों के समाधान तक जारी रहेगा आंदोलन
 
 
समिति एवं क्षेत्रीय जनता ने उत्तराखंड सरकार से 15 सूत्रीय मांगों का शीघ्र एवं न्यायसंगत निराकरण करने की मांग दोहराई। आंदोलनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन सौंग घाटी के प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों के अधिकारों, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
 
समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक क्षेत्रवासियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता और प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिलता, तब तक अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
 
 
आंदोलन में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रवासी।
 
सौंग घाटी की जनता की एक ही मांग है—15 सूत्रीय मांगों का न्यायसंगत समाधान। जब तक प्रभावित परिवारों को उनका अधिकार और न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!