रजत जैन बने काँग्रेस विचार विभाग के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष

 
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
 
हरिद्वार। विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जोशी द्वारा रजत जैन को सौंपे पत्र में कहा गया है कि पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक रूची को देखते हुए मुझे आपको यह अवगत कराते हुए हर्ष की अनुभूति हो रही है कि आपको उत्तराखण्ड प्रदेश काँग्रेस विचार विभाग का जिला महानगर हरिद्वार का अध्यक्ष मनोनीत किया जाता है।
 
आशा है कि आप अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रवीण डावर (चेयरमैन, विचार विभाग, अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी) एवं माननीय गणेश गोदियाल (प्रदेश अध्यक्ष) की भावना तथा काँग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप विचार विभाग के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!