रामनगर ने जीती सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी


पौड़ी। खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद चैपियनशिप ट्रॉफी की अंडर-19 बालक फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले रांसी खेल मैदान में खेले गए। फाइनल में रामनगर और देवप्रयाग की टीमें निर्धारित समय तक 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। ट्राईब्रेकर में रामनगर ने देवप्रयाग को 7-6 से हराकर खिताब जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में रामनगर ने कोटद्वार को ट्राईब्रेकर में 3-1 से तथा देवप्रयाग ने पौड़ी को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। तीसरे स्थान के मुकाबले में पौड़ी ने कोटद्वार को 1-0 से पराजित किया। समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को अंडर-14 और अंडर-19 बालिका वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!