पुस्तक दान अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल पर चल रहे “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी से भेंट कर धार्मिक, समसामयिक, विज्ञान और गणित सहित विभिन्न विषयों की 35 पुस्तकें भेंट कीं। उन्होंने लोगों से अभियान से जुड़कर पुस्तक दान करने की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पुस्तकालयों और अध्ययन केंद्रों को समृद्ध करना है।
