पुलिस ने ग्रामीणों को कानून व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में नई टिहरी पुलिस ने ग्राम सादणा (पीपलडाली) और कैम्पटी पुलिस ने ग्राम खरसौन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल साक्ष्य, पीड़ितों के अधिकार तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधान समझाए गए। पुलिस ने साइबर ठगी से बचाव के लिए संदिग्ध लिंक और कॉल से सावधान रहने तथा ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की। साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने को कहा गया। पुलिस टीमों ने ग्रामीणों की कानूनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!