फाइनल इंटरव्यू के लिए गढ़वाल विवि के 19 विद्यार्थी चयनित
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के 19 छात्र-छात्राओं का प्रतिष्ठित पर्यटन एवं ट्रैवल कंपनी सीता वर्ल्ड ट्रेवल में फाइनल इंटरव्यू के लिए चयन हुआ है। साक्षात्कार 21 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।
इससे पूर्व चयनित विद्यार्थियों ने पर्यटन विभाग के निदेशक प्रो. राकेश कुमार ढोडी और डॉ. अनुराग के साथ कुलपति से मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कुलपति ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण, संवाद कौशल और विषय के व्यावहारिक ज्ञान के महत्व की जानकारी देते हुए बेहतर तैयारी के साथ साक्षात्कार में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। प्रो. ढोडी ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों को उद्योग जगत से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
