पीएम-सेतु और पीएम-नैप्स योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पीएम-सेतु और प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (पीएम-नैप्स) की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आईटीआई को आधुनिक तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम और उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण केंद्रों के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। आईटीआई उत्तरकाशी को स्पोक आईटीआई के रूप में प्रस्तावित किया गया है। जिलाधिकारी ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ स्थानीय रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने एमएसएमई, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी संस्थानों को अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकृत कर ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। करियर काउंसलिंग के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
