नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत के प्रति किया जागरूक

हरिद्वार। अमृता विश्व विद्यापीठम, हरिद्वार कैंपस में अयुद्ध के सहयोग से ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के सब-इंस्पेक्टर एल.एस. बुटोला ने नशे के स्वास्थ्य, परिवार और करियर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बताए। माई भारत के जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अमृता अस्पताल की नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी ने नशे के मानसिक और शारीरिक प्रभावों की जानकारी दी। अंत में युवाओं ने स्वस्थ और नशा-मुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
