मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के आवेदनों का होगा भौतिक सत्यापन


टिहरी। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन और पात्र बच्चों के चयन को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को बाल विकास, पुलिस, बाल कल्याण समिति और परिवीक्षा विभाग के सदस्यों की संयुक्त टीम गठित कर आवेदनों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
पुरस्कार के तहत चयनित बच्चे को 51 हजार रुपये, पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यह सम्मान प्रतिवर्ष राज्य स्थापना दिवस पर प्रदान किया जाएगा। घटना के समय छह से 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे पात्र होंगे, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में असाधारण साहस, वीरता या मानवीय संवेदना का परिचय दिया हो। प्रत्येक जिले से एक बच्चे के चयन का प्रावधान है। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!