मलबा-पत्थर आने से केदारनाथ पैदल मार्ग अवरुद्ध


रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड से करीब 2.5 किमी ऊपर चीरवासा के पास बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर पुनः मलबा और पत्थर आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। यहां मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य चल रहा था और केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा था। मार्ग अवरुद्ध होने के चलते आज सोनप्रयाग और गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर यात्रियों को आगे नहीं भेजा जाएगा। वहीं धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं को बीच के पड़ावों पर रोका जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से सोनप्रयाग/गौरीकुंड में रुकने और मार्ग सामान्य होने तक आगे न बढ़ने की अपील की है। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!