कई नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव की तैयारियों पर जोर


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने समर्थकों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने नए सदस्यों का स्वागत किया।
गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। प्रीतम सिंह ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन मजबूत होगा। डॉ. हरक सिंह रावत ने भी भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। कांग्रेस में शामिल प्रमुख नेताओं में पूर्व चकराता विधानसभा प्रत्याशी दर्शन लाल डोभाल, सेवानिवृत्त आईजी अनन्तराम चौहान और कई पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल रहे। नेताओं ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!