केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर केडीए के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने नियमित निगरानी और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!