हरिद्वार में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 127 चालान

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में विभिन्न उल्लंघनों के 67 और ओवरस्पीडिंग के 60 चालान किए गए। इस प्रकार कुल 127 चालान किए गए।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। वहीं, व्यावसायिक वाहनों के वैध परमिट, कर भुगतान और उत्तराखंड प्रवेश उपकर से संबंधित अनियमितताओं पर भी चालान किए गए। प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन संचालन के मामले भी पकड़े गए। अभियान में परिवहन कर अधिकारी रविन्द्र पाल सैनी सहित प्रवर्तन टीम शामिल रही। विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!