हरिद्वार में सपा प्रदेश अध्यक्ष हाजी मतीन सिद्दीकी का स्वागत, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हाजी मतीन सिद्दीकी के हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रुड़की के राजेंद्र यादव सहित बसंत यादव, प्रवीण यादव, संजय यादव, आकाश यादव, रिजवान अहमद और फुरकान अहमद समेत अन्य लोग शामिल रहे।
प्रदेश अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का प्रयास किया जाएगा। गठबंधन नहीं होने की स्थिति में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव और लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि मतीन सिद्दीकी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में राजेंद्र पाराशर, मशहूर अहमद कुरैशी, अरविंद यादव, अतुल यादव, नरेंद्र गुर्जर, साजिद अंसारी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
