गन्ने के खेत से गौकशी के उपकरणों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार


लक्सर। कोतवाली लक्सर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ग्राम रणसूरा के पास गन्ने के खेत में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मौके से गौकशी में प्रयुक्त उपकरण और एक जिंदा गौवंश बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साजिद पुत्र मुस्तकीम और सोहेब पुत्र मुमताज, निवासी रणसूरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 3 अक्टूबर को संदिग्धों की सूचना पर टीम ने खेत में दबिश दी थी। मामले में उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साजिद के पूर्व आपराधिक मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!