गंगोत्री धाम से गौमुख ट्रैक तक एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा


उत्तरकाशी। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने 3 अक्टूबर को गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग एवं गौमुख ट्रैक का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यवस्थाएं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
गंगोत्री धाम पुलिस चौकी के निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराने और नदी घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। भोजवासा पुलिस चौकी पहुंचकर उन्होंने दुर्गम परिस्थितियों में तैनात जवानों की सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाया। एडीजी ने गौमुख ट्रैक पर आने वाले ट्रैकर्स, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने, नियमित निगरानी रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम एवं गौमुख जैसे धार्मिक-पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!