एनसीओआरडी बैठक में नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश


टिहरी। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई। बताया गया कि अगस्त में एनडीपीएस अधिनियम के तहत सात मुकदमे दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम में भी 11 मुकदमे दर्ज कर 11 आरोपी गिरफ्तार हुए। नशे के खिलाफ 46 जागरूकता कार्यक्रमों में 2,351 विद्यार्थियों और 1,796 स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया। अपर जिलाधिकारी ने अवैध अफीम-भांग की खेती पर कार्रवाई, मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच, प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री रोकने और विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!