दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन को दबाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन के दौरान बल प्रयोग किए जाने के आरोपों पर केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों के विपरीत है।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और संगठन को अपनी मांगें शांतिपूर्वक उठाने तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संवैधानिक अधिकार है। असहमति लोकतंत्र की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी बुनियादी ताकत है। सरकार को आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें सुनकर संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली में आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने और नागरिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिक स्वतंत्रताओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!