चोरी का खुलासा, छह लाख के आभूषणों के साथ आरोपी गिरफ्तार


देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के गंगोत्री विहार में हुई आभूषण चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को अक्षय अहलुवालिया निवासी गंगोत्री विहार ने घर से आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 17 अक्टूबर को मंदाकिनी विहार स्थित कंडोली ग्राउंड के पास से नीरज खंतवाल (39) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुताई के काम के सिलसिले में पीड़ित के घर आया था और मौका देखकर चोरी कर ली। वह आभूषण बेचने के लिए बाहर जाने की फिराक में था। पुलिस ने तीन अंगूठियां, एक जोड़ी टॉप्स और एक जोड़ी झुमके बरामद किए हैं। आरोपी नशे का आदी है और पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!