चंदन देव महाराज की 40वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


हरिद्वार। खड़खड़ी स्थित श्री घीसा पंथी अवधूत चंदन देव आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी अवधूत चंदन देव जी महाराज की 40वीं पुण्यतिथि पर संत समागम आयोजित किया गया। महंत प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से आए संत-महापुरुषों ने गुरु महिमा, भक्ति और सनातन संस्कृति पर विचार रखे।
महंत प्रेम दास जी महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य को ज्ञान देने के साथ जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। महंत रवि देव महाराज ने गुरु परंपरा को आध्यात्मिक चेतना का आधार बताया। महामंडलेश्वर रामानुज दास जी महाराज ने सेवा, त्याग, करुणा और सदाचार को आध्यात्मिक जीवन की पहचान बताया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन संत को श्रद्धासुमन अर्पित किए और संत-महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!