चित्रकला प्रतियोगिता से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तरकाशी। वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं में वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण एवं मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के संदेश को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। मूल्यांकन समिति ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में मानसी कक्षा 9, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, आभास कक्षा 6, सरस्वती विद्या मंदिर ने द्वितीय तथा साक्षी कक्षा 12, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को वन क्षेत्राधिकारी मुकेश रतूड़ी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
