बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और हैंड हाईजीन का दिया प्रशिक्षण

श्रीनगर। विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत गुरुवार को मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और हाथों की स्वच्छता पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें वार्ड अटेंडेंट और पर्यावरण मित्रों को संक्रमण से बचाव के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने कहा कि उचित साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाकर आधी से अधिक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कार्यशाला में बताई गई व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर लागू करने और नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता रावत ने पीले, लाल, सफेद और नीले रंग के कूड़ेदानों में अलग-अलग प्रकार के जैव चिकित्सा अपशिष्ट के पृथक्करण एवं निस्तारण की जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय ने संक्रमण से बचाव के लिए बेहतर स्वच्छता प्रबंधन को जरूरी बताया। डॉ. सुनील कुमार ने हाथों की स्वच्छता के तरीकों और महत्व की जानकारी दी। कार्यशाला में चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, वार्ड अटेंडेंट और पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!