बाल श्रम और बाल अपराध रोकने के लिए समाज आगे आए: सुनीता चौधरी


हरिद्वार। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने बाल श्रम और बाल अपराध की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए समाज से बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा का अभाव और सामाजिक असमानता बच्चों को मजदूरी तथा अपराध की ओर धकेल सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार और बाल कल्याण समिति जरूरतमंद एवं संकटग्रस्त बच्चों को सुरक्षित आश्रय देने और पुनर्वास के लिए कार्य कर रही हैं। हालांकि, इन समस्याओं का स्थायी समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। सुनीता चौधरी ने कहा कि बच्चों को मजदूरी के बजाय शिक्षा से जोड़ना और संकट में फंसे बच्चों की समय पर मदद करना परिवार, समाज और प्रशासन की साझा जिम्मेदारी है। प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक जीवन मिलना चाहिए। उन्होंने सभी से बच्चों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!