अवैध सट्टा लगाते एक आरोपी गिरफ्तार, 6600 रुपये बरामद

देहरादून। पटेलनगर पुलिस ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर संडे मार्केट ग्राउंड के पास दबिश देकर सुदेश राठौर (35) निवासी चंद्रमणि, पटेलनगर को सट्टा पर्ची और 6600 रुपये की नकदी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने जूस की दुकान चलाने और जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को सट्टा खिलाने की बात बताई। पुलिस के अनुसार, वह सट्टा लगाने वालों से रकम लेकर जीतने वाले को भुगतान करता और कमीशन रखता था। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में कांस्टेबल संजीव और सोमपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!