नवनियुक्त शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यक्रम शुरू

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में बुधवार को एक माह लंबे नवनियुक्त शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ हुआ। यूजीसी-मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से 92 नवनियुक्त शिक्षक ऑनलाइन एवं प्रत्यक्ष माध्यम से प्रतिभाग कर रहे हैं। कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शिक्षण-अधिगम, अनुसंधान, अकादमिक नैतिकता और डिजिटल दक्षता जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित होंगे। कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा।
