दूसरे चरण में 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे सक्रिय रहेगा। यात्रा मार्ग की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और उद्घोषणा प्रणाली के जरिए श्रद्धालुओं को मौसम, मार्ग व आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रा मार्ग को 14 सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें सात पैदल मार्ग पर हैं। आपदा राहत बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, युवा मित्र, आपदा मित्र और खच्चर दल तैनात रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!