गुरु रविदास की पावन मिट्टी का 18 मंडलों में वितरण


हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरस संकल्प अभियान’ के तहत झबरेड़ा में भव्य कलश यात्रा एवं समारोह आयोजित किया गया। राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के कार्यालय से शुरू हुई यात्रा गुरु रविदास मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद पावन कलश देव फार्म हाउस लाया गया। गुरु जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश को जिला रुड़की के सभी 18 मंडलों में भेजा गया। कैबिनेट मंत्री खजान दास और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने सहभागिता की। वक्ताओं ने गुरु रविदास के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!