वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार, 25 किलो लोहे की प्लेट बरामद


देहरादून। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी के मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पटेलनगर क्षेत्र की चौहान हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के पीछे स्थित गोदाम से ब्रास, कॉपर, कांसे की मूर्तियां, घंटियां और लोहे के सामान चोरी होने के मामले में 4 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में अभियुक्ता रेखा साहनी का नाम सामने आया, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 22 अगस्त को लोहियानगर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई ’’25 किलो लोहे की प्लेट’’ बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान रेखा साहनी, निवासी दरभंगा बिहार, हाल निवासी लोहियानगर पटेलनगर, देहरादून के रूप में हुई है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल प्रवीण सिंह एवं महिला कांस्टेबल गीता बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!