वीकेंड पर दून पुलिस की “नाइट स्ट्राइक”, कई संदिग्धों से की पूछताछ

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर 22/23 अगस्त की रात एसपी सिटी के नेतृत्व में नगर एवं देहात क्षेत्र में दून पुलिस ने व्यापक ’’“नाइट स्ट्राइक”’’ अभियान चलाया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने रात्रि में अनावश्यक रूप से घूम रहे 500 से अधिक लोगों से पूछताछ की। संदिग्ध पाए गए 53 व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ एवं सत्यापन की कार्रवाई की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किए गए।
अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले ’’15 वाहन चालकों को गिरफ्तार’’ कर उनके वाहन सीज किए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर ’’36 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान’’ कर 32,500 का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 46 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय के लिए किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले ’’23 वाहनों को सीज’’ किया गया। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।
