अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


टिहरी। अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 22 अगस्त को चेकिंग के दौरान निर्माणाधीन पुल बैरियर के पास चौरास से संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए कैलाश सिंह उर्फ बुलेट, निवासी देवगढ़ी, टिहरी गढ़वाल के कब्जे से इंपीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!