रानीहाट-सिरोला की मातृशक्ति भाजपा में शामिल

श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के रानीहाट और सिरोला क्षेत्र की 70 से अधिक मातृशक्ति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक विनोद कंडारी ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का जुड़ाव संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ ही जनसंपर्क और जनभागीदारी को भी बढ़ाएगा। भाजपा परिवार में शामिल महिलाओं ने संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। विधायक ने सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
