विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण


चमोली। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी गौरव कुमार ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया, अभिलेखों के रखरखाव और मतदाताओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी दावों और आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!