डीएम ने की आरबीएसके और पीसीपीएनडीटी योजनाओं की समीक्षा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) एवं पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक की। उन्होंने शिक्षा विभाग और आईसीडीएस को विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शत-प्रतिशत स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने तथा चिन्हित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आरबीएसके टीमों को नियमित भ्रमण और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। पीसीपीएनडीटी अधिनियम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अल्ट्रासाउंड मशीनों में एक्टिव ट्रैकर लगाने, केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने और लिंग परीक्षण रोकने के लिए अधिनियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!