एसआईआर को सफल बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल

हरिद्वार। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिला विकास अधिकारी ने राजनीतिक दलों से मतदाता सूची का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि जनपद में 160 एईआरओ तैनात हैं और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। नए मतदाता नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार और विलोपन के लिए बीएलओ अथवा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने अभियान पर संतोष व्यक्त किया।
