अनुज गुप्ता बने यूकेडी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी


हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अनुज गुप्ता को हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि अनुज गुप्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे। नवनियुक्त प्रभारी अनुज गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और सभी वर्गों को जोड़कर जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!