पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने तहसील में दिया धरना


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने तथा अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील जखोली में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के शिक्षामंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिक्वाण, ललित मोहन काला एवं दीपक भट्ट के नेतृत्व में शिक्षकों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शिक्षक नेताओं ने कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की बाध्यता से मुक्त किया जाना चाहिए तथा वर्ष 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक संगठन राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा। धरने में अरविंद सकलानी, विजेंद्र महंगाई, महावीर नेगी, मानवेन्द्र सिंह गहरवार, नरेन्द्र सिंगवाल, मीना सिंगवाल, शिव प्रसाद भट्ट, अवतार सिंह राजपूत, अनवर सिद्दीकी, केएस बिष्ट, आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!