नशा मुक्त अभियान तेज, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में नशा मुक्त भारत अभियान एवं एनसीओआरडी समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी पर अंकुश, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों की मॉनिटरिंग तथा जनजागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए स्मैक, चरस, गांजा एवं प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी की गई है। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और संभावित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। औषधि निरीक्षक को प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्राम स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!