बैठक में डिजिटल प्रशिक्षण प्लेटफॉर्म की दी जानकारी

हरिद्वार। सप्तऋषि मंडल महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा के ऑनलाइन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण एवं सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध संगठनात्मक विषयों, विचारधारा और प्रशिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी दी गई।

बैठक में प्रशिक्षण वीडियो देखने, ऑनलाइन पाठ्यक्रम पूरा करने और प्रमाण पत्र जनरेट करने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से अधिकाधिक प्रशिक्षण प्राप्त कर संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, महामंत्री चित्रा शर्मा, रेनू शर्मा, सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष प्रीति गौड़, सप्तऋषि मंडल महामंत्री मोनिका धीमान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
