रखरखाव कार्य के चलते मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे सेवाएं रहेंगी बंद


हरिद्वार। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रोपवे संचालन को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से उषा ब्रेको लिमिटेड ने अर्धवार्षिक रखरखाव कार्य के चलते मां मनसा देवी और मां चंडी देवी रोपवे सेवाओं को निर्धारित अवधि के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
कंपनी के अनुसार, मां मनसा देवी रोपवे सेवा ’’8 जुलाई से 11 जुलाई 2026’’ तक बंद रहेगी, जबकि मां चंडी देवी रोपवे सेवा ’’13 जुलाई से 16 जुलाई 2026’’ तक स्थगित रहेगी। जून माह में मनसा देवी रोपवे की नई रोप बदली गई थी, जिसके बाद ’’10 जुलाई 2026’’ को ब्रिडकुल (ठत्प्क्ब्न्स्) द्वारा नामित निरीक्षण समिति तकनीकी परीक्षण करेगी। उषा ब्रेको लिमिटेड के महाप्रबंधक मनोज डोभाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए बनाएं। उन्होंने कहा कि रखरखाव कार्य यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!