उत्तरकाशी पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बालक सकुशल परिजनों से मिला
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी /बड़कोट। बुधवार को कोतवाली बड़कोट में श्रीमती एनिशा, निवासी नेपाल हाल निवास चक्रगांव, द्वारा अपने 12 वर्षीय नाबालिग पुत्र के बिना बताये घर से कहीं चले जाने की सूचना दी गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा तत्काल खोजबीन अभियान शुरू किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बड़कोट सुभाष चंद्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत आसपास के लोगों से पूछताछ, संभावित स्थानों पर तलाश एवं गहन पतारसी-सुरागरसी कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
पुलिस द्वारा बालक की काउंसलिंग कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना करते हुए उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!