डॉक्टरों की मेहनत से सुधरी घायल बालक की हालत, हेली से एम्स रेफर


श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय आयुष्मान को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल में दो दिनों तक गहन उपचार दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उसे आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी।
डॉक्टरों की मेहनत और सतत उपचार से बालक की हालत में सुधार हुआ तथा होश आने पर वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया। आयुष्मान के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें तथा पैर में फ्रैक्चर बताया गया है। हालत स्थिर होने के बाद प्रशासन की सहायता से गुरुवार को उसे बेहतर उपचार के लिए हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया। परिजनों ने चिकित्सकों और प्रशासन का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!