अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर हटाए 80 से अधिक अवैध कब्जे


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने ललतारौ पुल से अपर रोड तक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और नालियों के ऊपर किए गए 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।
अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों द्वारा विरोध किए जाने पर पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर सामान रखने पर जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में रुड़की के कलियर से धनोरी तक यूपी सिंचाई विभाग की भूमि से 200 से अधिक अवैध रेहड़ी-ठेले हटाए गए तथा 3 स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। लक्सर बाजार में भी नालियों और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर 5 चालान किए गए और लोगों को चेतावनी दी गई।
वहीं भगवानपुर तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की है, अन्यथा कल से अभियान चलाने की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने कहा कि जनहित और सुगम यातायात के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!