मानसून को लेकर जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, विभागों को दिए निर्देश


रुद्रप्रयाग। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने एनआईसी सभागार में आपदा प्रबंधन एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में भूस्खलन, अतिवृष्टि, सड़क अवरोध, नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर तथा चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तैयारियों का आकलन किया गया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को संवेदनशील स्थलों पर मशीनरी एवं मानव संसाधन तैनात रखने, विद्युत व पेयजल विभाग को वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त दवाइयों और चिकित्सा टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए 24×7 सतर्क रहने और किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!