छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया गंगा पूजन व दीपदान

हरिद्वार। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ललतारो पुल स्थित गंगा घाट पर विशेष गंगा पूजन, दुग्धाभिषेक और दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने मां गंगा को चुनरी एवं पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबीता योगाचार्य ने गंगा सेवा और सनातन संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा कपड़े के थैले वितरित किए गए। कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
