राजनीतिक दलों के साथ बैठक में दिया मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
विकास गर्ग / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर नए मतदाताओं का पंजीकरण, सत्यापन और संशोधन कार्य करेंगे। 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी तथा 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। राजनीतिक दलों से पात्र नागरिकों को जागरूक करने में सहयोग की अपील की गई।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक सम्पन्न
टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समय-सारिणी और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशासन ने राजनीतिक दलों से समय पर बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, बूथ लेवल सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने की।

प्रशिक्षण में मतदाता सूची शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन और त्रुटि सुधार प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपादित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!