छात्र-छात्राओं को किया साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक

टिहरी गढ़वाल। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज न्यूली में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 85 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक सुषमा रावत ने छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच, महिला हेल्पलाइन और कानूनी सहायता की जानकारी दी। इसके साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया हैकिंग जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात नियमों के पालन और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने के प्रति भी जागरूक किया।
