तहसील दिवस में 25 शिकायतें दर्ज, 11 का मौके पर निस्तारण


रुद्रप्रयाग। बसुकेदार में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी 25 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर ग्रामीणों को राहत दी गई। शेष शिकायतों को कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बिजली लाइनों, जर्जर विद्यालय भवन, सड़क निर्माण, भू-धंसाव, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण जैसी समस्याएं उठाईं। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!